सुबह या कभी भी प्रेगा न्यूज का इस्तेमाल कब करें?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 12:09

घर पर किया जाने वाला प्रेग्नेंसी टेस्ट हमेशा सुबह उठने के बाद करें. इससे परिणाम के गलत आने की संभावना कम होती है. क्योंकि सुबह-सुबह आपके यूरीन में अन्य तरल पदार्थ मौजूद नहीं होते हैं और सुबह युरीन में एचसीजी हार्मोन का स्तर ज्यादा भी होता है. प्रेगनेंसी किट से यूरिन में बीटा-एचसीजी (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) की उपस्थिति का पता चलता है। ये हार्मोन तब जारी होते हैं, जब फर्टलाइज़ एग्स गर्भाशय से मिलते हैं। इससे आपको कंसीव होने का पता चलता है।
पीरियड्स नहीं आने के दस दिन या एक हफ्ते बाद अगर आप टेस्ट करती हैं, तो शाम की तुलना में सुबह के समय पॉजिटिव रिजल्ट आने के अधिक संभावना होती है। क्योंकि शुरूआती दिनों ब्लड और यूरिन में एचसीजी का लेवल कम होता है और इसलिए सुबह के समय पॉजिटिव रिजल्ट आने के ज्यादा चांस होते हैं। हालांकि अगर टेस्ट शाम के समय किया जाए, तो आपको फेंट लाइन (गर्भावस्था को दर्शाना) मिल सकती है, जिसकी पुष्टि करने के लिए अन्य टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है।

प्रेगा न्यूज़ के इस्तेमाल का तरीका-
1. आप अपने किट के अनुसार जो भी प्रक्रिया को अपनाते है, उस प्रक्रिया में यूरिन का सैंपल उपयोग करने के लिए मिडस्ट्रीम सैंपल का इस्तेमाल करें, जिसका मतलब है की आप यूरिन स्टोर करने से पहलें थोडा यूरिन को निकल जाने देते हैं.
2. यदि आप किट डिवाइस में दिए स्ट्रिप पर सीधा यूरिन कर रही है तो यह ध्यान रखें की आप कितनी देर तक स्ट्रिप पर यूरिन करती हैं, क्योंकि उसपर कुछ निर्देश निर्धारित होती है जो लगभग 5 सेकंड तक होता है. इससे ज्यादा ना करने की सलाह दी जाती है. आप समय देखने के लिए स्टॉप वाॅच का इस्तेमाल भी कार सकती हैं. स्ट्रिप का इस्तेमाल करने से पहलें यह ध्यान रखें की स्ट्रिप का यूरिन अवशोषक छोर यूरिन की और हो.
3. यूरिन की कुछ बूँद डालने के लिए ड्रोपर का उपयोग करें. यह कप किट विधि में उपयोगी होती है. अलग-अलग किट में अलग विधि होती है, तो किट इस्तेमाल करने से पहलें प्रक्रिया को सही तरह से पढ़ें. यूरिन को सही निर्धारित जगह पर ही डालें, कुछ ब्रांड में स्टिक का अवशोषक वाला हिस्सा को यूरिन में डुबोना होता हिया और 5 से 10 सेकंड तक रुकें या फिर किट पर निर्देशित प्रक्रिया को पालन करें.
4. अब कुछ समय के लिए इंतज़ार करें और टेस्ट स्टिक को साफ़ जगह पर रखें. टेस्ट के 5 मिनट बाद परिणाम आ जाते है.
5 अगर आपको परिणाम समझ नहीं आता है किट पर दिए निर्देश पढ़ें, क्योंकि हर किट में अलग-अलग निर्देश होता है, जैसे कुछ किट में परिणाम “प्लस और माइनस” के रूप में आता है तो कुछ में रंग परिवर्तित होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info